फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The dreams of the opposition flowed in the tsunami of good governance

सुशासन की सुनामी में विपक्ष के सपने बहे

Fri, 11 Mar 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
The dreams of the opposition flowed in the tsunami of good governance
हरदोई। भाजपा के सुशासन एवं मुफ्त राशन को मतदाताओं ने अपना मत देकर सुनामी बना दिया। इस सुनामी की तीव्रता इतनी थी कि जिले की आठ सीटों में एक-दो सीटों के अलावा हर सीट पर पहले ही राउंड से भाजपा आगे हुई।
विज्ञापन

भाजपा अंत के मतगणना चक्रों तक लीड बनाए रही और आठों सीटों पर अपना परचम लहराया। हर तरफ बस भगवा ही भगवा रंग नजर आया।
रुझानों के आते ही कुछ लोगों ने कहा कि हरदोई में मोदी नमक की बात का इस कदर असर हुआ कि जिले में पहली बार अप्रत्याशित रूप से सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में मोदी की सुनामी में एक सीट पर चट्टान की तरह जूझते हुए जैसे तैसे नरेश अग्रवाल ने अपने गढ़ में किसी तरह से बेटे नितिन अग्रवाल को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उनके भाजपा में आने के बाद आठों सीटें भाजपा की गिनी जाने लगीं। इस चुनाव में जिले के मतदाताओं ने आठों सीटों पर भाजपा का परचम फहरा कर मोदी का नमक अदा कर दिया। नरेश का भी जलवा कायम रहा।
विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शामिल रहे जिले में 23 फरवरी को मतदान को हुआ था। मतदान से दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई शहर में रैली कर जहां नरेश अग्रवाल की पीठ थपथपाई थी, वहीं जिले के लोगों से स्थानीय बोलचाल वाले शब्दों में संवाद किया था।
मोदी ने सुशासन एवं राशन पर फोकस करते हुए एक वायरल वीडियो का जिक्र कर बताया था, किस तरह से बूढ़ी मां ने कहा कि उसने मोदी का नमक खाया है, तो वोट भी मोदी को जाएगा।
इस रैली के बाद ही माना जा रहा था कि चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे। मतदान वाले दिन भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेशा अग्रवाल ने कहा कि वो अति आत्मविश्वास में नहीं, लोगों के विश्वास की दम पर बोलते हैं।
उन्होंने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी की रैली के बाद जिले की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराना तय हो गया है। उन्होंने जिले में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा की नीतियों को देते हुए कार्यकर्ताओं एवं जिलेे के लोगों का आभार जताया।
भाजपा की वापसी से उड़ान भरने लगे सपने
विस चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यूपी में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है। ऐसे में लोगों में भाजपा के चुनावी संकल्पपत्रों के वादों को लेकर उम्मीदों के सपने उड़ान भरने लगे है।
खासतौर पर मुफ्त बिजली और स्कूटी को लेकर लोगों में खासी उम्मीदें हैं।
भाजपा के संकल्पपत्र में प्रमुख रूप से एक करोड़ महिलाओं को एक लाख का कर्ज दिलाने, मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी उज्ज्वला योजना में होली और दिवाली में दो मुफ्त रसासेई गैस सिलिंडर, सीनियर सिटीजन महिलाओं को मुफ्त परिवहन यात्रा की सुविधा संग सीएम सामूहिक विवाह योजना में एक लाख की मदद के वादे किए गए थे।
साथ ही किसानों को निर्धारित यूनिटों तक मुफ्त बिजली, प्रदेश में छह मेगा फूड पार्क बनाने की बात कही गई थी।
इसके साथ ही निषादराज बोट सब्सिडी में एक लाख की नाव में 40 प्रतिशत सब्सिडी आदि का वादा किया था। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा की फिर से सरकार बनते देखकर लोगों की वादों को लेकर उम्मीदें हिलोरे मारने लगी हैं।
अब जगने लगी सस्ते कर्ज की उम्मीदें
गत विस चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों की ऋण माफी से एक लाख तक का कर्ज माफ किया गया था। इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनते देख लोगों में अब सस्ते कर्ज की उम्मीदें जग रही हैं।
कृषि क्षेत्र में कर्ज के लिए महत्वपूर्ण योजना बैंकों के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड की चल रही है। केसीसी में गरीबों एवं किसानों को प्राथमिकता पर कर्ज देने के निर्देश हैं।

सामान्य तौर पर केसीसी पर सात प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित है। इस पर मय से अदायगी पर ब्याज पर छूट मिलती है। सभी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है।
ऐसे में ज्यादातर किसानों को उक्त ब्याज दरें चुकानी पड़ती हैं। प्रगतिशील किसान अरुण त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, राम विलास, संजय यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि किसानों के लिए कम ब्याजदरों पर कर्ज मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed