फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The district is getting ready to welcome the Prime Minister, and will receive the gift of the Ganga Expressway.

Hardoi News: प्रधानमंत्री की अगवानी को तैयार होने लगा जिला, मिलेगी गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात

Sun, 19 Apr 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The district is getting ready to welcome the Prime Minister, and will receive the gift of the Ganga Expressway.
फोटो 26: अ​धिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा करते डीएम अनुनय झा (दाएं) व अन्य। संवाद
मल्लावां। बंदीपुर और कल्याणपुर गांव के पास सभास्थल पर तैयारियों को तेज किया गया है। इससे गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को लोकार्पण फाइनल माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। हेलीपैड, सभास्थल और पार्किंग के साथ ही साफ-सफाई का काम शुरू कराया गया है। रविवार को भी अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

देश के सबसे लंबे 594 किलोमीटर लंबाई वाले गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे बनवाए जाने पर करीब 36,200 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। नगर से करीब दो किलोमीटर दूर बंदीपुर और कल्याणपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के कट के निकट ही व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है। रविवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, एडीजी प्रवीण कुमार प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर आए। डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा से सभास्थल, पार्किंग, हेलीपैड, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए भोजन, पानी और वाहनों की पार्किंग पर चर्चा की।
विज्ञापन

आयुक्त ने डीएम से कहा कि जनपद कन्नौज, उन्नाव, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ और सीतापुर से आने वाली बसों और निजी वाहनों के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था रखी जाए। सभास्थल के बिजली के तारों और खंभों को शिफ्ट कराया जाए। पीपल के पेड़ को भी शिफ्ट किया जाएगा। यूपीडा के सीईओ दीपक कुमार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी का सहयोग करें और काम को समय से पूरा कराएं। एडीजी यातायात ए सतीश गणेश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए। रैली में आने वाले लोगों के वाहनों को उसी रोड पर पार्क कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनुनय झा ने मंडलायुक्त को बताया कि कार्यक्रम के लिए राघौपुर रोड पर कट के दाहिनी ओर सभास्थल के लिए जमीन चिह्नित की गई है। सभास्थल के लिए खेतों को खाली कराया जा रहा है। किसान खड़ी फसलों को काट ले रहे हैं। अन्य जनपदों से आने वाले लोगों के वाहनों के लिए बांयी ओर पार्किंग रखी जाएगी। किसानों ने मक्का की फसल को काटना शुरू किया है। पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मी मार्गों के किनारे की झाड़ियों की कटाई और साफ-सफाई में जुटाए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी 24 व 25 अप्रैल को सभास्थल आने का कार्यक्रम संभावित है। वह पौराणिक बाबा सुनासीरनाथ मंदिर भी जाएंगे। मंदिर के आसपास भी साफ-सफाई कराई जा रही है।

----
65 हेक्टेयर भूमि पर जुटाई जा रहीं व्यवस्थाएं
मल्लावां। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के लिए किसानों की 65 हेक्टेयर भूमि ली जा रही है। बिलग्राम एसडीएम एन राम ने बताया कि करीब 65 हेक्टेयर जमीन ली जा रही है। गेहूं की फसल किसानों ने काट ली है। गेहूं के साथ ही अन्य फसलों को हटवाया जा रहा है। प्रभावित किसानों को दैवीय आपदा मद में नुकसान के मानक के मुताबिक, 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर आर्थिक मदद दी जाएगी।

फोटो 26: अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा करते डीएम अनुनय झा (दाएं) व अन्य। संवाद

फोटो 26: अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा करते डीएम अनुनय झा (दाएं) व अन्य। संवाद

फोटो 26: अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा करते डीएम अनुनय झा (दाएं) व अन्य। संवाद

फोटो 26: अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा करते डीएम अनुनय झा (दाएं) व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed