{"_id":"cbea1bdc29f06f5514639dde71e7811a","slug":"the-development-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीसेक्टोरल डेवलपमेंट योजना से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीसेक्टोरल डेवलपमेंट योजना से होगा कायाकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए प्रदेश में
विज्ञापन
मल्टीसेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान को लागू किया गया है। जिसमें शाहाबाद का चयन
हुआ है। प्रदेश सरकार ने शाहाबाद में विकास कार्य कराने को प्रस्ताव तैयार
कर लिए हैं और उनके लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी है।
शाहाबाद में प्लान से अब कार्य कराने हैं जिनके अनुमोदन हो चुके हैं। हालांकि, काम शुरू कराने से पहले प्रमुख सचिव को प्रस्ताव देने हैं, जिसके लिए 30 दिसंबर को बैठक में प्रमुख सचिव प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे।
अल्पसंख्यक बस्ती को शिक्षा, निवास स्थान, बिजली और पेयजल की दृष्टि से बेहतर करने को प्रदेश सरकार ने मल्टीसेक्टोरल डेवलेपमेंट प्लान में शाहाबाद नगर को चुना है। शाहाबाद में मल्टीसेक्टोरल डेवलेपमेंट प्लान से जीजीआईसी, हास्टल का अनुमोदन जिला स्तरीय समिति से कराया जा चुका है। शासन से इंटर कालेज के लिए 340 लाख रुपये और छात्रावास के लिए 205 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए।
इसके अलावा शाहाबाद में योजना के अंतर्गत कुल 900 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें से नगर में 540.50 लाख रुपये से आईटीआई भवन और नौ आंगनबाड़ी केंद्र भी बनाए जाने हैं। समिति ने इसके लिए 359.50 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर प्रमुख सचिव खाद्य रसद एवं औषधि प्रशासन हेमंत राव द्वारा चरचा की जानी है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जमीर अहमद ने बताया कि प्रमुख सचिव द्वारा 30 दिसंबर को ली जाने वाली समीक्षा बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा कर स्वीकृति को शासन भेजा जाएगा।