फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The dead body of a laborer who had gone to attend a wedding was found lying on the road

Hardoi News: शादी में जाने को निकले मजदूर का सड़क पर पड़ा मिला शव

Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a laborer who had gone to attend a wedding was found lying on the road
फोटो-10-धीरेंद्र। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो-11-मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
- हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर पॉलीटेक्निक के पास मिला शव
- पास मिले मोबाइल से परिजनों को दी गई सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पारिवारिक भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे मजदूर का शव हरदोई - सवायजपुर मार्ग पर पाॅलीटेक्निक के पास पड़ा मिला। पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिक जांच में किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की बात सामने आई है।
सुरसा थाना क्षेत्र के सिंघुआमऊ निवासी धीरेंद्र (25) चिमनिया गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। गांव के ही सर्वजीत की पुत्री की शादी मंगलवार रात हरदोई शहर में सरकुलर रोड पर स्थित एक मैरिज लॉन में थी। शादी में शामिल होने के लिए धीरेंद्र भी देर रात ईंट भट्ठे से निकला था।
विज्ञापन

भट्ठे से कुछ ही दूरी पर हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर स्थित पॉलीटेक्निक के पास रात लगभग एक बजे कुछ लोगों ने शव पड़ा देखा। इस पर शहर कोतवाली पुलिस काे जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर बिलखते हुए परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ दिन रहने के बाद ही पत्नी उससे अलग हो गई थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed