फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The couple's car fell into the canal, no clue of the wife

दंपति की कार नहर में गिरी, पत्नी का सुराग नहीं

Sat, 09 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
The couple's car fell into the canal, no clue of the wife
फोटो-27-यही कार गिरी थी नहर में। संवाद - फोटो : HARDOI
टड़ियावां (हरदोई)। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सिकरोहरी पुल के निकट शुक्रवार की रात दंपति की कार शारदा नहर में जा गिरी। कार में सवार युवक किसी तरह नहर से निकल आया, लेकिन पत्नी का सुराग नहीं लगा। शनिवार को भी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरोरी निवासी तबरेज (26) पुत्र नसीम हरदोई शहर में सिनेमा रोड के निकट एक मोबाइल कंपनी का रिपेयरिंग सेंटर चलाता है। वह पत्नी आसमा (24) के साथ शहर के मुन्नेमियां चौराहे के निकट किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन

तबरेज के मुताबिक उसे शुक्रवार की रात दिल्ली जाना था, इसलिए वह पत्नी आसमा को गांव छोड़ने के लिए कार से जा रहा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर अहिरोरी पुल के निकट कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। तबरेज का कहना है कि उसने पत्नी आसमा का हाथ खींचकर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन हाथ छूट गया। इसके बाद वह किसी तरह नहर से बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सिकरोहरी के ग्रामीणों की सूचना पर टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय मौके पर पहुंचे और पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से नहर में आसमा की तलाश के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने समरेहटा पुल के निकट जाल भी डलवाया, लेकिन आसमा का सुराग नहीं मिला।
शनिवार को पुलिस ने सात गोताखोरों को नहर में उतारा। सिकरोहरी पुल से सोहासा पुल तक भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी पर आसमा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान में मदद की। प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय का कहना है कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। जिस तरह से कार नहर में गिरी है, उसे लेकर आसमा के परिजन भी सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल आसमा की तलाश की जा रही है।
चार साल पहले हुआ था निकाह
परिजनों के मुताबिक आसमा और तबरेज का निकाह चार साल पहले हुआ था। निकाह के एक साल बाद से ही तबरेज और आसमा मोमिनाबाद में किराए के मकान में रहने लगे थे।
दोनों के कोई संतान नहीं है। आसमा के पिता नूर हसन का कहना है कि शुक्रवार की रात हुई घटना की जानकारी उन्हें तबरेज या उसके परिजनों ने नहीं दी। अन्य रिश्तेदारों से घटना का पता चला।

पुलिस महकमे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक तबरेज आमतौर पर लग्जरी कार से चलता है। नहर में जो कार गिरी है, वह पुरानी और सामान्य थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में तबरेज ने बताया कि उसने अपनी कार सर्विसिंग के लिए भेजी थी। इसी के चलते वह किसी की कार मांगकर पत्नी को अहिरोरी छोड़ने जा रहा था। उधर, पुलिस कहना है कि तबरेज बार-बार बयान बदल रहा है। इसके कारण पुलिस को कुछ संदेह हो रहा है।

फोटो-28-नहर में चलाए जा रहे तलाशी अभियान को देखते ग्रामीण। संवाद

फोटो-28-नहर में चलाए जा रहे तलाशी अभियान को देखते ग्रामीण। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed