फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The colorful evening of poetry Fuharaen

शायरी की फुहाराां से महाोत्सव की शाम रंगीन

Tue, 20 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 20 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The colorful evening of poetry Fuharaen

हरदोई महोत्सव की बीती शाम शेरो शायरी के नाम रही। आल

विज्ञापन
इंडिया मुशायरे में नामचीन शायरों की मौजूदगी में जिले के शायरों की गजल का सुरूर भी लोगों के सर चढ़ के बोला।

तकरीबन दो घंटा देरी से शुरू हुए मुशायरे की शुरुआत डीएम रमेश मिश्रा ने किया। बरेली से आईं शायस्ता सना ने मोहब्बत की तासीर बयान करते हुए पढ़ा, ‘यह करिश्मा भी शायद मोहब्बत का है, इक मुसाफिर मेरा हमसफर हो गया। शिवसरन बंधू सलाह दी, बहुत उम्मीद मत करना किसी से मेहरबानी की।

बहुत उम्मीद करने से उम्मीदें टूट जाती हैं’। सलमान जफर ने दर्द बयान किया ‘पूंजी जो घर में थी वो पढ़ाई में लग गई, अफसरों को नौकरी का लिफाफा कहां से दूं’। हाशिम फिरोजाबादी ने अपनी आवाज का जादू चलाया। उनके इस शेर, ‘जिनके हाथों से तिरंगा न संभाला जाए ऐसे नेताओं को संसद से निकाला जाए’ को काफी सराहा गया।

वासिफ फारूकी ने पढ़ा, ‘उसने गुल कर दिए सब चांद-सितारे मेरे और मैं उसके चरागों का अदब करता रहा’। लखनऊ के फारूक आदिल की शायरी में उनके कलाम के साथ गजल जैसे उनके लहजे के लिए भी तालियां बजीं, ‘बहुत शफ्फाफ है पानी यहां का तो क्या दामन निचोड़ा है किसी ने’।

उमर फारूकी ने गीता कुरान के संदेश को शेर बनाया ‘बुराई मत करो मजहब की वह मजहब किसी का हो, यही गीता भी कहती है यही कुरान कहता है’। तरन्नुम नाज फतेहपुरी ने सुरीली गजल सुनाई ‘काम ऐसा जमाने में कर जाऊं मैं नाम जिंदा रहे और मर जाऊं मैं’।

आजमगढ़ के तश्ना आजमी ने हसीनों की कातिलाना अदाओं पर तंज कसा ‘यह मत समझना कि तुमसे वह प्यार करते हैं हसीन लोग हैं अकसर शिकार करते हैं’। महताब हैदर के इस शेर पर जमकर वाहवाही हुई ‘मैं काम आऊं वतन तेरी अजमतों के लिए यही तमन्ना मुझे बेकरार करती है’।

मोहम्मद अली साहिल ने पढ़ा ‘किरदार बेच देने का अंजमा यह हुआ दिल में उतरने वाला नजर से उतर गया’। अजमत शाहाबादी ने हास्य व्यंग्य में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई ‘तुम मुझे लाए थे कश्मीर दिखाने अजमत यह तो बंगाल की खाड़ी है खुदा खैर करे’।

अल्ताफ जिया (मालेगांव) ने शेर सुनया ‘परिंदे बहुत फड़फड़ाने लगे हैं जो नोचे गए थे वह पर आ गए क्या’। इसके अलावा रामप्रकाश बेखुद लखनवी व डा. सुमन  दुबे आदि ने भी कलाम पेश कर दाद हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed