{"_id":"588794264f1c1ba333cf4fe2","slug":"the-class-seven-student-drank-pesticide-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा सात के छात्र ने कीटनाशक पीकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा सात के छात्र ने कीटनाशक पीकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ खाने से माौत
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को कक्षा सात के छात्र ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पिता ने घटना का कारण बताने से इनकार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के जरेरा गांव निवासी छोटे का बेटा शोभित (14) चार बेटों में दूसरे नंबर का था। वह गांव के ही निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। मां कांता सोमवार को मायके गई थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे छोटे गांव में ही तालाब में सिंघाडे़ की फसल देखने गया था।
विज्ञापन
तीनों भाई भी घर में नहीं थे। शोभित घर पर अकेला था। उसने करीब नौ बजे घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसी इसी दौरान छोटे घर आ गया। शोभित की हालत बिगड़ती देख एंबुलेंस सेवा 108 को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता ने कीटनाशक पीने के कारण की जानकारी देने से मना कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक के पिता ने शोभित के कीटनाशक पीने की जानकारी होने से इनकार किया है। बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।