फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The civic body will have to clean 2,100 meters of drains every day.

Hardoi News: बसपा नेता राजवर्धन सिंह सहित चार को मिली जमानत

Fri, 14 Jun 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
The civic body will have to clean 2,100 meters of drains every day.
हरदोई। तीन मामलों में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद बसपा नेता राजवर्धन सिंह राजू समेत चार लोगों को आखिरकार शुक्रवार को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता ने दो मामलों में बसपा नेता व उनके साथियों की जमानत मंजूर कर दी थी, लेकिन इसी बीच पुलिस ने तीसरे मामले में रिमांड मांग ली थी। जज ने रिमांड मंजूर करते हुए बसपा नेता और उसके साथियों को जेल भेज दिया था। तीसरे मामले में केस डायरी तलब कर ली थी। शुक्रवार को केस डायरी आई और जमानत के बिंदु पर सुनवाई हुई।

बसपा नेता राजवर्धन सिंह राजू के वकील अरुण सिंह, त्रिलोकी सिंह व रामदेव शुक्ला ने अपने तर्क प्रस्तुत किए। जमानत की याचना की। अभियोजन अधिकारी प्रवीण चौधरी, अनिल कुमार और शारदा प्रसाद ने आरोपियों के जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त किए जाने का पक्ष रखा। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता ने चारों की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। बता दें कि पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी युवराज सिंह (17) की 30 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम और पुलिस पर पथराव आदि के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed