फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The civic body should prepare a proposal for naming a road and installing a statue at the intersection: Aseem Arun

एक मार्ग का नामकरण और चौराहा पर प्रतिमा का प्रस्ताव नगर निकाय तैयार करे : असीम अरुण

Sat, 25 Oct 2025 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The civic body should prepare a proposal for naming a road and installing a statue at the intersection: Aseem Arun
फोटो 24: भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला में मौजूद पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : मीडिया प्रभारी
हरदोई। जल्द ही शहर के एक मार्ग की पहचान लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम से होगी। जिले के प्रभारी समाज कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

अधिकारियों और नगर निकाय से कहा कि शहर के एक मार्ग का नामकरण सरदार पटेल और एक मुख्य चौराहा पर प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव तैयार करें। ताकि शासन से प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जा सके। वहीं पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों-पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के लोगों से कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की। राजनीतिक दलों के लोगों से कहा कि सरदार पटेल सभी के लिए आदर्श हैं, सभी के नेता रहे हैं, सर्वमान्य नेतृत्वकर्ता थे। सभी जाति-धर्म और वर्ग के लोग 31 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम में बढ़कर प्रतिभाग करें। पूरा कार्यक्रम सरकारी है, कोई भी पार्टी का झंडा नहीं लगाया जाएगा। डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ 31 अक्तूबर को शहर में निकलने वाले मार्च के लिए रूट तय किया। बैठक में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पार्टी कार्यालय पर जिला योजना बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के समर्पण, नेतृत्व और प्रशासनिक कौशल ने भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए सैकड़ों रियासतों का विलय कराया और आधुनिक भारत की बुनियाद रखी। उनके विचार आज भी लोकतंत्र, प्रशासन और एकता के लिए प्रेरणादायक हैं। महान विभूति सरदार पटेल को राजनैतिक सीमाओं से नहीं बांधा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और भारत की विरासत को सम्मान, सहेजने का कार्य हो रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर खोई हुई साख को वापस पाने का काम किया है। बताया कि 31 अक्तूबर को जयंती पर रन फॉर यूनिटी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्र में पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, ब्लाक प्रमुख संघ प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह, एसपी मौर्य, संजय सिंह, महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, आजाद भदौरिया, अविनाश पांडेय, अजय शुक्ल, मंगतराम अर्कवंशी, नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, सत्यम शुक्ला, आईटी संयोजक सौरभ सिंह, सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न मिश्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह, महिलामोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता समेत ब्लाॅक प्रमुखगण, नगरपालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

फोटो 24: भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : मीडिया प्रभारी

फोटो 24: भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed