फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bride reached her in-laws' house by boat, not by car, palanquin

Hardoi News: कार, पालकी नहीं, नाव से ससुराल पहुंची दुल्हन

Sat, 13 Jul 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
The bride reached her in-laws' house by boat, not by car, palanquin
पाली। कहारकोला गांव से बृहस्पतिवार को गई दोनों बरात शुक्रवार को दुल्हन लेकर लौट आईं। गर्रा नदी में आई बाढ़ के कारण नवदंपती को पाली-शाहाबाद मार्ग पर करीब दो घंटे तक नाव का इंतजार करना पड़ा। दो घंटे बाद एक दूल्हा नई दुल्हन को कार, पालकी नहीं, नाव से अपने घर ले गया। दूसरा दूल्हा गांव में घरों तक पानी भरा होने के कारण शाहाबाद में अपनी रिश्तेदारी में चला गया।
विज्ञापन

कहारकोला गांव निवासी राहुल राजपूत व हरिहर उर्फ लालू राजपूत की बरात गई थी। राहुल की बरात शाहाबाद क्षेत्र के कालागाढ़ा से शुक्रवार को वापस आई तो दूल्हा और दुल्हन को नाव का दो घंटे तक इंतजार करना पड़ गया। नाव आने पर दूल्हा-दुल्हन सहित बराती गांव पहुंचे। परिजनों ने नई दुल्हन का मंगल गीतों से स्वागत किया। वहीं, हरिहर बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण दुल्हन को गांव नहीं लाया और शाहाबाद कस्बे में चाचा के मकान पर ही रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed