फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of the uncle's murderer, who was released on bail, was found hanging, and he was charged with murder.

Hardoi News: जमानत पर छूटे चाचा के हत्यारोपी का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Tue, 03 Feb 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The body of the uncle's murderer, who was released on bail, was found hanging, and he was charged with murder.
फोटो-10- भूपेंद्र। फाइल फोटो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मढि़या गांव में मंगलवार सुबह आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद जमानत पर चल रहे हत्यारोपी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने रंजिश के कारण छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का निकला है।
विज्ञापन

मढि़या निवासी भूपेंद्र अग्निहोत्री (58) खेती करते थे। मकान से 100 मीटर दूर उन्होंने घेरा बना रखा था। यहां टिनशेड के नीचे रात में वह पत्नी सुनीता के साथ रहते थे। भाई शैलेंद्र ने बताया कि सोमवार शाम भूपेंद्र की छोटी बहू शुभी की तबीयत खराब हो गई थी। इस कारण सुनीता मकान पर ही रुक गई थीं। भूपेंद्र खाना खाने के बाद घेरा चले गए थे। मंगलवार सुबह काफी देर तक वह घर नहीं आए तो उनका पुत्र शशिकांत बुलाने गया।
विज्ञापन

यहां टिनशेड के नीचे उनका शव पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी शशिकांत ने परिजनों को दी। परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर देहात कोतवाली पुलिस भी पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र ने वर्ष 1993 में भूमि विवाद के कारण चाचा राम सहाय की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1999 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। लगभग 14 माह तक जेल में रहने के बाद वह हाईकोर्ट से जमानत पर छूट गए थे। परिजनों का आरोप है कि राम सहाय के परिवार के लोगों ने ही भूपेंद्र की हत्या कर शव फंदे से लटकाया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-10- भूपेंद्र। फाइल फोटो

फोटो-10- भूपेंद्र। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed