फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a young man was found hanging from a noose the next morning after his wedding

Hardoi News: शादी की अगली सुबह फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 13 May 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose the next morning after his wedding
टड़ियावां (हरदोई)। गौराडांडा के मजरा कोडरा में शादी की अगली सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। शव देखकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की वजह मालूम होने से परिजन इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौराडांडा के मजरा कोडरा निवासी नीरज (22) खेती करता था। बीते रविवार को ही नीरज की शादी नवपुरवा अंटवा निवासी श्यामलाल की पुत्री लक्ष्मी से हुई थी। सोमवार को लक्ष्मी विदा होकर पति नीरज के साथ ससुराल आई। सोमवार को दिन भर वैवाहिक रस्मों को पूरा किया गया। देर शाम नीरज अचानक घर से बिना कुछ बताए चला गया। परिजन समझते रहे कि वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में है। मंगलवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने गांव से लगभग दो सौ मीटर दूर पश्चिम की दिशा में आम के एक बाग में नीरज का शव फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी नीरज के परिजनों को दी। घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। सीओ हरियावां संतोष सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए हैं। घटना की वजह को लेकर परिजनों से बातचीत की गई है, लेकिन परिजन फिलहाल वजह पता होने से इन्कार कर रहे हैं। मृतक पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदहवास हो गई लक्ष्मी, सात जन्मों की थी बात, एक दिन में ही उजड़ गया सुहाग
नीरज के साथ शादी होने से लक्ष्मी बेहद खुश थी। पिता की देहरी उसने पति के साथ हंसी-खुशी छोड़ी थी। 11 मई की रात सात फेरे लिए थे। इन फेरों में सात जन्मों का साथ निभाने की बात थी, लेकिन एक झटके में सब कुछ बर्बाद हो गया। परिजनों के मुताबिक लक्ष्मी सोमवार रात अपने कमरे में पति नीरज के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन वह कमरे में पहुंचा ही नहीं। कोई ऐसा भी नहीं दिखा, जिससे लक्ष्मी नीरज के बारे में पूछ सकती। रात में वह एक बार कमरे से बाहर भी निकली, लेकिन सभी लोग सो रहे थे तो उसने किसी को जगाया नहीं। इसके बाद सुबह उसे सुहाग उजड़ जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed