{"_id":"683c8d45126f16c2a8073f7c","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-on-the-second-floor-of-the-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-132183-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
टड़ियावां। जपरा में रविवार सुबह मजदूर का शव मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ लग गई। परिजन घटना की वजह मालूम होने से इन्कार कर रहे हैं।
जपरा निवासी सर्वजीत (25) शनिवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सो गया था। बुधवार सुबह पिता सोबरन रोज की तरह मकान की दूसरी मंजिल पर बनी अंटिया में गए तो वहां सर्वजीत का शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। इस पर उन्होंने परिजनों को बुलाया। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। सोबरन के मुताबिक सर्वजीत गांव में ही मजदूरी करता था। 15 दिन पहले सर्वजीत की पत्नी कोमल अपने मायके कोदना चली गई थी।
घटना की जानकारी पर पत्नी भी बिलखते हुए मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर टड़ियावां थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। ग्रामीणों में घरेलू विवाद की चर्चा है।
विज्ञापन
घर में आनी थी खुशी, टूट पड़ा गम का पहाड़
सर्वजीत की शादी चार साल पहले कोदना निवासी कोमल के साथ हुई थी। दोनों के तीन साल की एक पुत्री रामजानकी है। इन दिनों कोमल गर्भवती है। आठ माह की गर्भवती कोमल पिछले 15 दिन से मायके में थी। उसके गर्भवती होने के चलते पूरे परिवार में खुशी थी। ग्रामीणों के मुताबिक एक पखवाड़े के अंदर ही कोमल का प्रसव होना है, लेकिन इस खुशी के आने से पहले ही गम का पहाड़ टूट पड़ा।