{"_id":"68753ebbd3ff2521d603abcc","slug":"the-body-of-a-mason-was-found-hanging-from-a-sari-noose-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134296-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साड़ी के फंदे पर लटकता मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साड़ी के फंदे पर लटकता मिला राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
दिवंगत अवधेश।
शाहाबाद। पुरवा पिपरिया में आम के पेड़ पर संदिग्ध हालात में साड़ी के फंदे पर राजमिस्त्री का शव लटकता मिला। सोमवार सुबह शव देखकर परिजन बदहवास हो गए।
पिपरिया गांव निवासी अवधेश (35) राजमिस्त्री थे। अवधेश की पत्नी अनीता के मुताबिक, रविवार की शाम बिना कुछ बताए घर से निकले थे। देर रात तक जब वह नहीं आए तो उनकी तलाश की गई। उनका कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव की पूरब दिशा में अवधेश का शव साड़ी के फंदे से लटकता देखा। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया प्राथमिक जांच में पता चला है कि अवधेश शराब पीने का आदी था।
परिजनों ने यह भी बताया है कि रविवार शाम उसका पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों ने पुलिस को दी सूचना में कोई आरोप नहीं लगाए हैं।