{"_id":"6abea52eb91b4d157401751d","slug":"students-captivated-the-audience-with-songs-and-ghazals-at-the-freshers-party-hardoi-news-c-213-1-hra1025-157662-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने गीत-गजलों से समां बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने गीत-गजलों से समां बांधा
विज्ञापन
हरदोई। सीएसएन कॉलेज में बृहस्पतिवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी सतरंगी का आयोजन किया। इसमें गीत, गजल, हास्य और अभिनय की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार और मोहम्मद सलीम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
शशिभाल मिश्रा, श्रेयस शुक्ला, शताक्षी बाजपेयी, शिवम वर्मा, सोनू कुमार, आयुषी और संचिता यादव सहित अन्य विद्यार्थियों ने गीत, गजल, हास्य और अभिनय के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन नलिन त्रिपाठी और तृषा शुक्ला ने किया। इस मौके पर डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. दीपक राय, डॉ. सरिता वर्मा, डॉ. शिखा पांडेय और डॉ. अजय शुक्ला मौजूद रहे।