{"_id":"6abea510117c2ec99201023c","slug":"colors-of-talent-showcased-through-vibrant-cultural-programs-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157673-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखरे प्रतिभा के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखरे प्रतिभा के रंग
विज्ञापन
हरदोई। श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक विष्णु कांत पांडेय शामिल हुए उन्होंने विद्यालय के श्रेष्ठ शिक्षक व विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और स्मारिका का विमोचन किया।
वहीं बाल विहार स्कूल में नेत्र शिविर लगाया गया जिसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम से पहले अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संडीला का निरीक्षण किया और विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता परखी।
श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज परिसर में मुख्य अतिथि विष्णुकांत पांडेय ने बाबू श्रीराधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व अनावरण किया और हवा में शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। छात्राओं ने डांडिया, ठुमरी, लावणी और गणेश वंदना जैसी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज्योतिष का विमोचन भी किया गया। मेधावी और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इसमें विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका, सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ छात्रा, सर्वश्रेष्ठ वक्ता के साथ-साथ गाइड/बैंड व विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक, विद्यालय के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीडी यादव, प्रबंधक मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अतुल कांत द्विवेदी, प्रधानाचार्या गीता शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
नेत्र शिविर में मरीजों का किया गया परीक्षण
श्री वेणी माधव अग्रवाल सेवा सदन की ओर से संस्थापक राधा कृष्ण की स्मृति में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर बाल विहार स्कूल में लगाया गया। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के डॉ. दीपक कनाड और उनकी टीम ने 500 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया जिसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 170 रोगी चिह्लित किए गए। चार अक्तूबर को ऑपरेशन कराया जाएगा। बालकृष्ण जिंदल, डॉ. सीपी कटियार, डॉ. सुरेश अग्निहोत्री, राजवर्धन श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम तारा अकादमी की मीना सिंह, दार्शनिक कौर, बाल विहार की शिक्षिकाएं रति टंडन, तारा सेठ को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जीजीआईसी को बहुउद्देशीय हॉल का दिया आश्वासन
विष्णु कांत पांडेय ने संडीला के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह एक घंटे विद्यालय में रुके और वहां पर छात्राओं की कक्षा में जाकर शिक्षण कार्य देखा और उनसे वार्ता की। खेल कक्ष में छात्राओं के साथ पहुंचे और खेल उपकरणों के प्रयोग के विषय में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को नियमित खेल में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। विद्यालय प्रधानाचार्य रुकसाना सुल्ताना ने विद्यालय में बहुद्देशीय हॉल की आवश्यकता बताई और अन्य संसाधानों के विषय में बताया। जिस पर अपर परियोजना निदेशक ने बहुद्देशीय हॉल की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। वह विद्यालय के शिक्षण कार्य व व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।