{"_id":"6803ed88872238871c02621c","slug":"the-body-of-a-caterer-who-had-gone-out-saying-he-was-going-to-sleep-was-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-hra1006-129967-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सोने की बात कहकर निकले कैटरर का शव फंदे पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सोने की बात कहकर निकले कैटरर का शव फंदे पर मिला
विज्ञापन
हरदोई। गेस्ट हाउस में साथियों से सोने के लिए जाने की बात कहकर निकले कैटरर का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चरौली पुलिया के पास एक बाग में शव मिलने की जानकारी पर साथियों और परिजनों में कोहराम मच गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी प्रियांशु गुप्ता (45) कैटरिंग का काम करते थे। शुक्रवार की शाम लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चरौली पुलिया के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में अपनी टीम के साथ कैटरिंग का काम करने गए थे।
वहीं पड़ोस के बाग में शाम के समय उनका शव शीशम के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला। काफी समय तक वह गेस्ट हाउस नहीं पहुंचे तो उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने उन्हें आसपास तलाशना शुरु किया। इस दौरान बाग में उनका शव लटकता देखा। कारीगरों ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पंचनामा भरा।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पत्नी चांदनी, दो पुत्र व एक पुत्री है। मृतक के साथ काम करने वाले सर्वेश ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में प्रियांशू सोने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। लगभग दो घंटे तक गेस्टहाउस के एक कमरे में सोने के बाद बिना कुछ बताए वहां से चला गया था। इसके बाद शाम को प्रियांशू का शव फंदे पर लटकता मिला।