फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bike hit the bridge , the woman's death , her husband and son injured

पुलिया से बाइक टकराई, महिला की मौत, पति व पुत्र घायल

Tue, 02 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 02 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
The bike hit the bridge , the woman's death , her husband and son injured
बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति व पुत्र घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कस्बा के सदर बाजार निवासी कृष्णकांत शुक्ला (35) अपनी पत्नी सुधा (32) और पुत्र श्रेयांस (4) के साथ रविवार की देर शाम लखनऊ ताल कटोरा में स्थित अपनी ससुराल से बाइक से वापस आ रहे थे। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कटौली के पास सामने से आ रहे ट्रक की लाइट पड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे तीनों लोग सड़क किनारे खाई में जा गिरे। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में महिला सुधा की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घायल पुत्र श्रेयांस का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत
देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडित पुरवा निवासी महेंद्र (42) पुत्र सोबरन सोमवार देर शाम हरदोई से साइकिल के जरिए घर जा रहे थे। गांव के पास ही बाइक की टक्कर से घायल हो गए। बाइक चालक भाग निकला। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड निवासी राज प्रताप (23) पुत्र लाल बहादुर, देहात कोतवाली क्षेत्र के चक निवासी रमेश (35) पुत्र  शिवराम, देहात कोतवाली के आशा निवासी शाहरूख (24) पुत्र पुत्तन और टड़ियावां के परसपुर निवासी संदीप कुमार (30) पुत्र सियाराम सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed