{"_id":"6900fb454f634761a6044958","slug":"the-arrival-of-paddy-in-the-market-has-led-to-road-blockage-and-entry-closed-for-36-hoursthe-arrival-of-paddy-in-the-market-has-led-to-road-blockage-and-entry-closed-for-36-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1004-139475-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मंडी में धान की आवक से सड़क पर जाम, 36 घंटे के लिए प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मंडी में धान की आवक से सड़क पर जाम, 36 घंटे के लिए प्रवेश बंद
विज्ञापन
हरदोई। धान की खरीद ने जोर पकड़ लिया है। इस वजह से मंडी में धान की आवक भी तेज हो गई है। सैकड़ों वाहन मंडी के अंदर अलग-अलग क्रय केंद्रों पर मौजूद हैं तो उससे अधिक बाहर सड़क पर नजर आ रहे हैं। इस वजह से मंडी के बाहर काफी लंबा जाम लग रहा है। लंबे जाम और बारिश के चलते मंगलवार दोपहर से 36 घंटे के लिए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
नवीन गल्ला मंडी में धान की खरीद फरोख्त काफी जोरों पर हो रही है। नवीन गल्ला मंडी में सरकारी खरीद के लिए 23 सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर पिछले सप्ताह से खरीद शुरू हो गई है। क्रय केंद्रों पर अधिक खरीदारी तो नहीं हुई है, अभी करीब साढ़े तीन से चार हजार हजार क्विंटल की खरीदी हुई है।
हालांकि, व्यापारियों के आढ़तों पर खरीद का आंकड़ा लाखों में पहुंच गया है। रोजाना सैकड़ों वाहन मंडी गेट से लेकर अंदर दुकानों तक खड़े रहते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है। जाम के चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो मंडी की तरफ से वाहनों को आईटीआई मैदान में खड़े होने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन कोई आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। वाहनों की भीड़ को देखते हुए मंडी अध्यक्ष श्यामा गुप्ता टीटू ने व्यापारी और अधिकारियों के साथ बैठक कर मंगलवार दोपहर 12 से बुधवार रात 12 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। ताकि मंडी में आने वाले धान का उठान हो सके और रास्ता साफ हो सके।