{"_id":"65186cd36e3b4c6adb0f2a94","slug":"the-approach-road-of-the-under-construction-nh-731-culvert-caved-in-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4403-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निर्माणाधीन एनएच-731 की पुलिया का एप्रोच मार्ग धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निर्माणाधीन एनएच-731 की पुलिया का एप्रोच मार्ग धंसा
Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। निर्माणाधीन एनएच-731 की पुलिया का एप्रोच मार्ग शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे धंस गया। इसमें दो ट्रक फंस गए, इससे करीब डेढ़ घंटा तक आवागमन अवरूद्ध रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काम करा रही कंपनी के प्रतिनिधियों ने जेसीबी मशीन, हाईड्रा मशीन से दोनों ट्रकों को हटवाया गया और मार्ग की मरम्मत व आवागमन को सामान्य कराया गया।
एनएच-731 के हरदोई-लखनऊ मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण के काम को पीएनसी कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। निर्माणाधीन फोरलेन की एक साइड टू-लेन पर काम चल रहा है और दूसरी ओर की टू-लेन से यातायात संचालित कराया जा रहा है। शनिवार को क्षेत्र के टुटियारा के पास पुलिया के लिए बनाया गया एप्रोच मार्ग हरदोई की ओर से भार लेकर जा रहे ट्रक के पहुंचते ही धंस गया। इससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।
दोनों ट्रक के फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सुबह करीब 6:30 बजे अवरूद्ध हुए मार्ग में स्कूली वाहन व एंबुलेंस भी फंसी रहीं। करीब डेढ़ घंटे के बाद पीएनसी कंपनी के प्रतिनिधियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग पर मिट्टी आदि डालकर रोडरोलर से बराबर कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।