फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Temperature 34.5 degrees occupied ,

तापमान 34.5 डिग्री पर काबिज, बिलबिलाए लोग

Sat, 25 Jul 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 25 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

बीते दिनों हुई 200 मिमी की रिकार्ड बारिश के बाद

विज्ञापन
पानी को तरस रहे शहरवासियों को शुक्रवार की दोपहर तेज हवाओं के साथ आए काले बादलों ने निराश नहीं किया और करीब पंद्रह मिनट तक जमकर बरसे,  जिससे लोगाें ने राहत की सांस ली, पर बारिश के जाते ही बढ़ी उमस से लोग एक बार फिर से एक अच्छी बारिश का इंतजार करने लगे।

अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री पर जमा रहा। पिछले दिनों की भांति ही शुक्रवार को भी पूरा दिन भीषण गर्मी के नाम रही। सुबह से चली पुरवा हवाओं ने वातावरण में उमस का प्रतिशत काफी बढ़ा दिया, जिसके कारण लोग पसीना पसीना रहे। हालांकि, दोपहर बाद उमड़ घुमड़ कर आए काले बादलों ने शहर में लगभग 18 मिमी तेज बारिश कर लोगों को गर्मी की बिलबिलाहट से निजात दिलाने का पूरा प्रयास किया, पर गरम जमीन में कुछ ही पलों में यह बारिश का पानी धुुआं हो गया और नतीजा बड़ी उमस से फिर लोग बिलबिलाते दिखाई दिए।

यही नहीं बारिश के बाद भी तापमान ने कोई अधिक नरमी नहीं दिखाई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 34.5 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा, जबकि बारिश 18 मिमी रिकार्ड की गई। इस बाबत मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि बारिश हुई तो जरूर, पर तापमान न कम होने से आर्द्रता अभी भी बनी हुई है। शुक्रवार को आर्द्रता 82 एवं 86 फीसदी रिकार्ड की गई। बताया कि चूंकि आर्द्रता बढ़ी हुई है तो बारिश की संभावनाएं लगातार बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed