फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teen's maternal uncle raped her, arrested

Hardoi News: किशोरी से रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Teen's maternal uncle raped her, arrested
बेहंदर (हरदोई)। दो माह से ननिहाल में मां के साथ रह रही किशोरी के साथ रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार शाम हुई घटना की सूचना मिलने पर ही पुलिस सक्रिय हो गई। देर रात आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि उसका मायका कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पिछले दो माह से वह यहीं रुककर अपने पैतृक मकान की मरम्मत और निर्माण करा रही है। आरोप है कि शुक्रवार शाम उसकी पुत्री (17) घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो मामा किशोरी को छोड़कर मौके से भाग गया। दुष्कर्म के कारण किशोरी की हालत बिगड़ गई। जानकारी पर देर रात ही थानाध्यक्ष आदित्यकुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed