फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager was attacked for not returning mobile, arrested

Hardoi News: मोबाइल वापस न देने पर किशोरी पर किया था हमला, गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teenager was attacked for not returning mobile, arrested
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में महोलिया बाईपास के निकट किशोरी पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी का कहना है कि ब्लेड से हमला किया था। आरोपी ने किशोरी को एक मोबाइल दिया था, जिसे वापस मांगने पर पूरा विवाद हुआ।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ किराए के मकान में महोलिया बाई पास के निकट रहता है। उसकी पुत्री (14) मोहल्ले की ही एक दुकान पर कुछ खरीदने जा रही थी। इसी दौरान मास्क लगाकर आए युवक ने उसके गाल पर धारदार हथियार से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अंकित सक्सेना को गिरफ्तार किया गया है। कुछ माह पहले तक दोनों नुमाइश पुरवा के पास एक ही मकान में रहते थे। इसी दौरान अंकित ने मोबाइल किशोरी को दिया था। पूछताछ में अंकित ने बताया है कि मोबाइल वापस मांगने पर किशोरी ने देने से इन्कार कर दिया था। इसी के चलते घटना हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed