फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager walking home from madrasa dies after being hit by bike

Hardoi News: मदरसे से पैदल घर जा रहे किशोर की बाइक की टक्कर से मौत

Fri, 14 Nov 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teenager walking home from madrasa dies after being hit by bike
फोटो-1- सुहैल। फाइल फोटो
विज्ञापन

- बिलग्राम नगर में तहसील के पास शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। मदरसे से पैदल घर जा रहे किशोर को बाइक सवार ने शुक्रवार सुबह टक्कर मारदी। गंभीर हालत में किशोर को सीएचसी ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में नगर के तहसील के पास एक प्राइवेट अस्पताल के सामने हुई।

कोतवाली क्षेत्र के जरौली-शेरपुर एसडीएम कॉलोनी निवासी शहजाद उर्फ छोटे सिलाई करते हैं। शहजाद के मुताबिक, कस्बे के मोहल्ला कासुपेट में एक मदरसा है। पुत्र सुहैल (13) मदरसे में उर्दू और अरबी की पढ़ाई करता था। शुक्रवार की सुबह वह मदरसे गया था। बाल दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर वह पैदल घर जा रहा था। इस दौरान तहसील के पास एक प्राइवेट अस्पताल के सामने उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सुहैल सिर के बल सड़क पर गिर गया। उसको गंभीर चोटें आईं। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। आसपास के लोगों ने बाइक समेत चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed