{"_id":"6026bc608ebc3ee9593b1762","slug":"teenager-killed-himself-by-hanging-hardoi-news-knp611492943","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बहरईया में किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक किशोरी कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका उपचार भी कराया जा रहा था।
ग्राम बहरईया निवासी करिश्मा (16) गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। गुरुवार रात घर के बाहर बने बरामदे में उसका शव दुपट्टे से बने फंदे से लटकता मिला।
परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। करिश्मा चार भाई-बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन
पिता विजय बहादुर ने बताया कि करिश्मा कुछ माह से मानसिक रूप से परेशान थी। उसका उपचार भी कराया जा रहा था। अन्य किसी कारण से उन्होंने इनकार किया। सुरसा थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।