फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager commits suicide by hanging himself after returning from sister's house.

Hardoi News: बहन के घर से लौटे किशोर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 25 Jul 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging himself after returning from sister's house.
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी में बृहस्पतिवार रात किशोर ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। युवक बृहस्पतिवार को ही नैमिषारण्य में रहने वाली बहन के घर से वापस आया था।
विज्ञापन

कौशलपुरी निवासी गायत्री देवी के पति सुनील का निधन हो चुका है। गायत्री लोगों के घरों में खाना बनाकर परिवार चलाती हैं। उनका बड़ा पुत्र मोहित (15) सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य में बहन अंकिता के घर पर रहकर बिजली मिस्त्री का काम सीख रहा था। परिवार के चंदन ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही मोहित बहन के घर से वापस आया था। शाम को मां गायत्री खाना बनाने चली गईं थीं। रात लगभग नौ बजे वह वापस घर पहुंची तो मोहित के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। मोहित का शव साड़ी के फंदे से लटकता देख वह चीख पड़ीं, तो पड़ोसी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। सर्किल अधिकारी सिटी अजीत चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। परिजनों ने कोई आरोप तो नहीं लगाए हैं, लेकिन खुदकुशी की कोई वजह भी नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed