फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager and girl raped

किशोरी, बालिका से दुष्कर्म

Thu, 03 Dec 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager and girl raped
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने गांव पहुंचकर जांच की। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति खेती करता है।
विज्ञापन

बीती 29 नवंबर को वह अपने पति के साथ खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान घर में उसकी पुत्री (13) अकेले थी। इसकी भनक लगने पर गांव निवासी रविंद्र उसके घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने घटना की जानकारी दी। गुरुवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने गांव पहुंचकर मामले की प्राथमिक जांच भी की।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी बेनीगंज के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम शौच के लिए घर से निकली बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका (11) मंगलवार की देर शाम शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान गांव निवासी अजय पुत्र छुटकुन्नू ने बालिका को खेतों में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अजय भाग निकला। घर पहुंचकर बालिका ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। बुधवार की शाम पुलिस ने पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर अजय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed