फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenage girl's body found hanging

Hardoi News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 02 Apr 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के धोंधी गांव में किशोरी का शव बुधवार शाम फंदे से लटका मिला। परिजनों का दावा है कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर जरूरी नमूने जुटाए।
विज्ञापन

धोंधी निवासी रामपाल की बेटी सुरभि (17) गांव के ही एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। रामपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर खाना खाने के बाद ज्यादातर परिजन आराम कर रहे थे। शाम होने पर वह लोग अपने-अपने काम में लग गए। शाम लगभग छह बजे सुरभि मकान के अंदर बने कमरे में चली गई। काफी देर तक वह नजर नहीं आई तो मां प्रेमा ने कमरे में जाकर देखा।
विज्ञापन

यहां सुरभि का शव छत के कड़े में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। वह रोती हुईं कमरे से बाहर आईं और परिजनों को बताया। परिजनों ने सुरभि को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। रामपाल ने बताया कि सुरभि मानसिक रूप से बीमार थीं। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed