{"_id":"681e45eeed1989260901f2c7","slug":"teen-dies-father-accuses-two-people-of-poisoning-him-hardoi-news-c-213-1-hra1006-131003-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोर की मौत, पिता ने दो लोगों पर जहर देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोर की मौत, पिता ने दो लोगों पर जहर देने का लगाया आरोप
Fri, 09 May 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 09 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-16- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक रवि के परिजन। संवाद
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां। अपनी बुआ के यहां गए किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गांव के पास एक खेत में बेहोशी की हालत में मिले किशोर को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए। जहां चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पिता ने दो लोगों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी संतोष के पुत्र रविकांत (17) दिल्ली की प्लाई फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। बृहस्पतिवार को वह थाना क्षेत्र के गदनइया गांव निवासी अपनी बुआ सोमवती के यहां गया था। बृहस्पतिवार की देर शाम वह बेहोशी की हालत में गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखकर उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी गए। चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था। देर रात रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता संतोष ने बताया गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ रविकांत का मोबाइल चोरी को लेकर विवाद हो गया था।
इस संबध में उसने थाने में तहरीर भी दी थी। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी थी। इसपर बृहस्पतिवार को थाने में दोनों पक्ष को बुलाया गया था, लेकिन रविकांत थाने न जाकर बुआ के यहां चला गया। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर ने बताया किशोर की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।