{"_id":"5b3fb1014f1c1b93288b4e28","slug":"teen-ager-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में किशोर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में किशोर की मौत
hardoi
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
शशांक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाचा की शादी का कार्ड बांटने कानपुर से स्कूटी से उन्नाव जा रहे किशोर को गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांडी कस्बे के मोहल्ला औलादगंज निवासी अशोक सैनी हलवाई है। उसके छोटे भाई दिनेश की शादी 15 जुलाई को है। अशोक का पुत्र शशांक (17) बुधवार को बस से कानपुर के कल्याणपुर निवासी मामा उमेश के घर शादी का कार्ड देने गया था। गुरुवार सुबह शशांक ने मामा उमेश की स्कूटी मांगी। वहां से कार्ड देने उन्नाव में रहने वाली मौसी उर्मिला के घर जा रहा था। बैराज पुल पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्नाव और कानपुर से पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। सांडी से भी परिजन पहुंच गए। गुरुवार आधी रात शशांक ने दम तोड़ दिया। वह कक्षा 12 का छात्र था। दो बहनों कोमल व रिया के बीच अकेला भाई था। शुक्रवार को शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन