{"_id":"5da8b8ee8ebc3e017a21232b","slug":"teachers-will-write-scripts-naunihal-will-play-the-character-hardoi-news-knp5203840137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक लिखेंगे पटकथा, किरदार निभाएंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक लिखेंगे पटकथा, किरदार निभाएंगे नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। परिषदीय बच्चों में भावों व विचारों की अभिव्यक्ति उचित भाव भंगिमा के साथ कार्य करने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से जिले के शिक्षक जहां पटकथा लिखेंगे वहीं नौनिहाल किरदार निभाते नजर आएंगे। निदेशालय के निर्देश के बाद जनपद के चार हजार से अधिक विद्यालयों में द्वितीय राज्य स्तरीय नाट्य प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि पिछले सत्र में निदेशालय ने नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें जिले के कुछ विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। प्रदेश स्तर पर कुछ शिक्षकों को चुना भी गया था। इस बार द्वितीय राज्य स्तरीय नाट्य प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिसमें शिक्षकों को चुनिंदा विषयों पर नाटक तैयार करने हैं। शिक्षकों को सिर्फ स्क्रिप्ट तैयार करनी है। किरदार कक्षा छह से आठ तक के छात्र छात्राओं को ही निभाना है। इसके बाद नाटक की पैन ड्राइव या सीडी को निदेशालय भेजा जाना है। उम्दा शिक्षाप्रद नाटकों को निदेशालय की वेबसाइट पर लोड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा कक्षा एक से पांच तक में हिंदी, अंग्रेजी, गणित व पर्यावरण विषयों के विभिन्न पाठों पर आधारित नाटक तैयार किए जाएंगे तो उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित नाटक तैयार किए जाएंगे। नाटक में कम से कम दो व अधिक से अधिक छह पात्र हो सकते हैं।
पैनल करेगा नाटकों की स्क्रीनिंग
हरदोई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि प्रदेश स्तर पर भेजे गए नाटकों की स्क्रीनिंग विशेषज्ञों का पैनल करेगा।
विज्ञापन
नौ नवंबर तक प्राप्त की जाएगी प्रविष्टियां
हरदोई। नाटकों की प्रविष्टियां जिला स्तर पर विभाग को भेजने की अंतिम तिथि नौ नवंबर निर्धारित की गई है। प्रविष्टियों में नाटक करने वाले शिक्षकों व छात्र छात्राओं का डाटा अवश्य दिया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर पर भेजने की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है।
40 से अधिक विद्यालयों ने अभी से शुरू की तैयारियां
हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की माने तो 40 से अधिक विद्यालयों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन विद्यालयों के शिक्षकों व उनके बच्चों का नाटक व उसके अभिनय के प्रति काफी रुझान है।