{"_id":"650dd029dc262663600ddba6","slug":"teachers-union-boycotted-the-examination-hardoi-news-c-213-1-hra1002-4031-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शिक्षक संघ ने परीक्षा का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शिक्षक संघ ने परीक्षा का किया बहिष्कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ ने ब्लाॅक संसाधन केंद्र अहिरोरी पर टैबलेट के माध्यम से शिक्षकाें की परीक्षा लिए जाने का विरोध किया और परीक्षा कार्य को रुकवा दिया।
शिक्षक संघ के अहिरोरी ब्लाॅक अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि शुक्रवार को ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर सौ शिक्षकों को सेंट्रल स्वाॅयर्ड फाउंडेशन और सेंट्रल फाॅर सोशल एंड बिहेवियर चेंज की ओर से प्रशिक्षण दिए जाने के लिए बुलाया गया था। जब शिक्षक वहां पर पहुंचे तो फाउंडेशन की ओर से टैबलेट वितरित कर एक परीक्षा आयोजित करा दी गई।
जानकारी मिलने पर वह बीआरसी पहुंचे और परीक्षा को रुकवाया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी से वार्ता कर कार्यक्रम को स्थगित करवाया। राहुल वर्मा, अनूप शुक्ला, विनय वर्मा, मनोज कुमार,शैलेंद्र सैनी मौजूद रहे।