फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teachers flare up at far-flung schools, DM office cordon

दूर दराज के विद्यालय देख भड़के शिक्षक, डीएम कार्यालय घेरा

Fri, 12 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Teachers flare up at far-flung schools, DM office cordon
कलक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मायाशंकर को ज्ञापन देते अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में जन - फोटो : HARDOI
हरदोई। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद जनपद पहुंचे शिक्षक विद्यालय आवंटन के दौरान सूची देख भड़क गए। विद्यालय आवंटन में अनियमितता बरतने का आरोप लगा शिक्षकों ने पहले आरआर इंटर कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। उसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय पहुंच नारेबाजी की।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद जिले को करीब 180 शिक्षक मिले हैं। इनको विद्यालय आवंटन के लिए शुक्रवार को आरआर इंटर कॉलेज बुलाया गया था। सुबह पहले तो सर्वर डाउन रहा, बाद में जब काउंसलिंग शुरू हुई तो उसमें आवंटित होने वाले विद्यालयों की सूची देखकर शिक्षक भड़क गए।
विज्ञापन

शिक्षक-शिक्षिकाओं में शामिल रीना, प्रमोद कुमार व अंजना दुबे आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। काउंसलिंग के लिए जो विद्यालयों के आवंटन सूची चस्पा की गई है। उस सूची में सुदूर स्थित कुछ ब्लॉकों के विद्यालयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही विद्यालय में सात से लेकर 11 तक पद दर्शा दिए गए हैं। 180से अधिक शिक्षकों के लिए सिर्फ 53 विद्यालय शामिल किए गए हैं। जबकि, शासन से रिक्तियों के सापेक्ष पांच अतिरिक्त विद्यालय खोलने का आदेश है। शिक्षकों ने पहले काउंसलिंग का बहिष्कार करते हुए आरआर इंटर कॉलेज में प्रदर्शन किया।
उसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन कर डाला। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मायाशंकर को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को समझाकर वापस भेजा। दोपहर बाद काउंसलिंग को शुरू करा दिया गया।

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि विद्यालय आवंटन की सूची जनपद स्तर पर नहीं बल्कि निदेशालय से ही ऑनलाइन आती है और ऑनलाइन शो हो रही है।
आलाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में शिवम सिंह, अमित, सुनील कुमार, आस्था पटेल, नेहा, टीना जैन, पारुल, दीपिका, गीता वर्मा आदि मौजूद रहीं।

कलक्ट्रेट परिसर में कुछ इस तरह लगी रही शिक्षकों की भीड़। संवाद

कलक्ट्रेट परिसर में कुछ इस तरह लगी रही शिक्षकों की भीड़। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed