फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher never would have retired

टीचर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता- डा. बृजेश

Thu, 25 Dec 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Dec 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
Teacher never would have retired

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने कहा कि टीचर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। वह हमेशा समाज का मार्गदर्शन करता रहता है। सेवानिवृत्त टीचरों के अनुभवों का नए टीचर लाभ उठाएं। वह बुधवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित सेवानिवृत्त टीचरों के विदाई समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर सेवानिवृत्त 16 टीचरों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि परिषदीय प्राथमिक शिक्षा का उन्नयन अकेले शिक्षकों के वश की बात नहीं है, बल्कि इसके लिए स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों तथा ग्रामवासियाें की भी जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन


लोग अपने बच्चों को नित्य प्र्रति समय से स्कूल भेजें। अध्यापक तो अपनी जिम्मेदारी निभा ही रहे हैं, परंतुु बच्चों एवं उनके अभिभावकों की कोताही से प्राथमिक शिक्षा की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा ने सेवानिवृत्त टीचरों को सम्मानित करते हुए अन्य शिक्षकाें से प्राथमिक शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने को कहा।

शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी, जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी, सुभाष कनौजिया, नित्यानंद द्विवेदी, केपी सिंह, अनंत कुमार, नित्यानंद द्विवेदी, अमृत लाल, प्रधानाध्यापक अहसन तकवीम, अमृत लाल, धीरेंद्र सिंह, शैशव त्रिपाठी, मोहम्मद सकेव आदि मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षक नेता अनंत कुमार ने शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित नौ सूत्रीय मांगपत्र बीएसए को सौंपते हुए समस्याएं शीघ्र निस्तारित किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed