फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tanki per chadha vakeel

प्रयागराज में टंकी पर चढ़े अधिवक्ता के मांग पत्र पर कार्यवाई शुरू

Mon, 09 Nov 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
tanki per chadha vakeel
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम छोलीबेरिया मजरा सिंघुआमऊ निवासी अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह के परिवार सहित प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़ने की घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन भी हलकान रहा। रविवार को एडीएम ने एएसपी पूर्वी के साथ बैठक कर पूरे प्रकरण पर चर्चा की।
विज्ञापन

छोलीबेरिया निवासी विजय प्रताप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह परिवार के सदस्यों और परमेश्वर पुत्र परशुराम के साथ प्रयागराज जनपद के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेली में बनी पानी की टंकी पर शनिवार को चढ़ गए थे। दबंगों पर उत्पीड़न का आरोप लगा 13 बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की थी। एडीएम संजय सिंह ने बताया कि विजय प्रताप सिंह के भाई विवेक सिंह के अपहरण के मामले में पुलिस जांच कर चुकी है और पूरा प्रकरण सीजेएम न्यायालय में विचाराधीन है। बंदर को मार कर विजय के घर में दफन करने के मामले में भी सुरसा थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज है। गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप विजय प्रताप सिंह ने लगाया है, लेकिन इसको लेकर कोई प्रार्थना पत्र थाना या कोतवाली में नहीं दिया गया है। विजय प्रताप ने गांव के ही कुछ लोगों के भय से घर छोड़ने पर तीस तीस लाख रुपये की सहायता की मांग की है। इस पर प्रशासन ने शासन को मांग पत्र भेजा है। भूमि पट्टा किए जाने की मांग पर भूमि प्रबंधक समिति को लिखा गया है। अन्य बिंदुओं पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed