{"_id":"6a84957014b891ebd7063cb3","slug":"supply-disrupted-for-five-hours-due-to-line-shifting-hardoi-news-c-213-1-hra1021-155049-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लाइन शिफ्टिंग के कारण पांच घंटे बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लाइन शिफ्टिंग के कारण पांच घंटे बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती और फॉल्ट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को लाइन शिफ्टिंग के कार्य और ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी समस्या के चलते शहर के कई इलाकों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। घंटों बत्ती गुल रहने से घरों के इन्वर्टर जवाब दे गए और पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लखनऊ चुंगी से खेतुई तक मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। मार्ग के चौड़ीकरण में बिजली के खंभे बाधक थे। उनकी शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया गया है। मंगलवार को बिजली लाइन की शिफ्टिंग के कारण विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा से जुड़े टाउन प्रथम फीडर की आपूर्ति सुबह साढ़े 10 बजे बंद कर दी गई थी। विभाग की ओर से चार घंटे में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया था मगर बिजली आपूर्ति शाम साढ़े तीन बजे के बाद बहाल हो सकी। इसके साथ ही मन्नापुरवा का टाउन द्वितीय फीडर भी बंद हो गया। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हुए।
खदरा फीडर में बंदर चिपकने से हुआ फॉल्ट
विद्युत उपकेंद्र आरटीओ के खदरा फीडर में एक अलग ही समस्या ने बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया। यहां लगे एक हाईटेंशन ट्रांसफार्मर में अचानक एक बंदर के चिपक जाने से तेज धमाके के साथ लाइन ट्रिप कर गई। इस कारण पूरे खदरा इलाके की आपूर्ति अचानक बंद हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अवर अभियंता और लाइनमैन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बिजली कर्मचारियों ने शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर से बंदर के शव को हटाया और जले हुए तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की लंबी जद्दोजहद के बाद फॉल्ट को दुरुस्त कर खदरा फीडर की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विद्युत लाइन की शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। इसलिए फीडर को बंद करना पड़ा। बिजली लाइन को उतारने के बाद उसको दोबारा चढ़ाने में समय लगता है। इसलिए आपूर्ति बाधित रही। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता, सदर