फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sunny face Sunny after fog

कोहरे के बाद खिली धूप से खिले चेहरे

Thu, 25 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sunny face Sunny after fog
गुरुवार को देर सुबह तक कोहरा छाया रहा, जिससे लोग कड़ाके की सर्दी से परेशान रहे, पर देर सुबह बाद निकली चटख धूप दिन भर खिली रही, तो सर्दी से राहत मिलने के साथ ही लोगों के चेहरे भी खिल उठे। मौसम को अनुकूल देख पशु-पक्षी भी चहके।
विज्ञापन


सर्दी से राहत मिली तो बाजार में भी चहल पहल बढ़ी और बाजार की रौनक लौटने के साथ लोगों ने खरीदारी भी की। क्रिसमस पर मौसम के तेवरों में आई अच्छी नरमी ने फिलहाल लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। ठंड से कंपकंपाते लोगों को आज सर्दी से राहत रही।

विज्ञापन


यह अलग बात है कि बुधवार की तरह आज भी देरशाम होते ही वातावरण में ठंड का प्रभाव बढ़ने लगी, जिससे रात काफी ठंडी हो चली है। आज तापमान का अधिकतम स्तर 19.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। ज्ञात हो कि पिछले दिनों हुई कड़ाके की ठंड के चलते लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मौसम पूरी तरह से खुला और धूप खिली तो बाजारों में हलचल बढ़ गई। लोगों ने बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी की। इसके अलावा बाजारों में और भी चीजों की खरीदारी होने से रौनक लौट आई। मौसम के मिजाज आज नरम रहे और दिन भर धूप खिले रहने से गुरुवार को सर्दी से लोगों को काफी राहत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed