फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sundarkand was recited to Ganesh Maharaj seated in the pandals, cultural presentations were also given

Hardoi News: पंडालों में विराजे गणेश महाराज को सुनाया सुंदरकांड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं

Wed, 27 Aug 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sundarkand was recited to Ganesh Maharaj seated in the pandals, cultural presentations were also given
हरदोई। गणेश चतुर्थी के साथ ही न सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण इलाके भी गणेश उत्सव के उल्लास में डूबे नजर आ रहे हैं। जय गणेश से लेकर गणपति बप्पा मोरया तक की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है। शहर में गणेश उत्सव के लिए सजाए गए पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं। अब इन पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विविध रंग भी देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन




वंशीनगर पार्क में गजानन सेवा समिति के बैनर तले गणेश उत्सव का आयोजन हो रहा है। यहां मंगलवार को गणेश प्रतिमा स्थापित होने के बाद देर रात सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। आरती से पहले यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। स्थानीय प्रतिभाओं ने इस दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुधवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 46 प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग में वृंदा, वामिका वाजपेयी, खुशी त्रिपाठी, भाविका सिंह ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। जूनियर वर्ग में कृति गुप्ता, साक्षी पाल, अनन्या वर्मा आदि ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में रेशू मिश्रा, शगुन सिंह, आर्यन वर्मा आदि ने प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में गगन खन्ना और नितेश गुप्ता शामिल रहे। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। रात में आरती में मनीष चतुर्वेदी, अवध बिहारी मिश्रा, अविनाश गुप्ता, आलोक कपूर, प्रवीण अवस्थी, जयभगवान अग्रवाल, राजीव मोहन अवस्थी, राजमोहन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्री विनायक सेवा समिति के बैनर तले अग्रवाल धर्मशाला में हरदोई के महाराजा का आगमन बुधवार को हो गया। 26वें गणेश उत्सव में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना रिद्धि सिद्ध के साथ की गई। नैमिषारण्य से आए आचार्य राजेश शास्त्री ने समिति के संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल से पूजन कराकर गणेश दरबार की स्थापना की। दोपहर में बप्पा का सहस्त्रार्चन श्री विनायक समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और जज श्रद्धा तिवारी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



श्री मंगलमूर्ति सेवा समिति के बैनर तले श्री सिद्धी विनायक उत्सव भी बुधवार से शुरू हो गया। समिति के बैनर तले रामदत्त चौराहे के पास सब्जी मंडी में आयोजन हो रहा है। बुधवार को मुन्नेमियां चौराहे के पास से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में राज कपूर गुप्ता, सोनू गुप्ता, योगेश रस्तोगी, संजू गुप्ता, रवि, सत्यम आदि शामिल रहे। उत्साही श्रद्धालु गणेश महाराज के जयकारे शोभायात्रा के दौरान लगाते रहे। शहर में घूमने के बाद शोभायात्रा उत्सव स्थल पर पहुंची। यहां प्रतिमा की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed