{"_id":"6a2067ecb578da5a91026673","slug":"sun-plays-hide-and-seek-with-clouds-mercury-rises-by-one-degree-minimum-falls-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150876-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सूरज की बादलों संग लुकाछिपी, पारा एक डिग्री बढ़ा-न्यूनतम गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सूरज की बादलों संग लुकाछिपी, पारा एक डिग्री बढ़ा-न्यूनतम गिरा
विज्ञापन
फोटो-10- सिनेमा रोड पर धूप में स्कूटी पर मुंह बांधकर जातीं युवतियां। संवाद
हरदोई। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल दिनभर जारी रहा। बादलों के छाने के बाद भी दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि शाम को मौसम का मिजाज कुछ बदला और चली दक्षिण पश्चिम हवाओं से न्यूनतम पारा तीन डिग्री तक गिर गया। वहीं दिनभर बादलों के छाए रहने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
आंधी और बारिश का दौर समाप्त हुए तीन दिन हो गए हैं और अब गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को भी सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को काफी सताया। हालांकि इस दौरान बादलों की आवाजाही से धूप से कुछ देर के लिए राहत मिली लेकिन तेज धूप के कारण गर्मी में कोई कमी नहीं आई। तेज धूप से बचाव करने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर और गमछा लपेटकर बाहर निकले। गर्मी से राहत के लिए गन्ने के जूस और ठंडे पेय पदार्थों की दुकान के आगे भीड़ नजर आई। दिनभर बादलों की आवाजाही होने के बाद भी अधिकतम तापमान में कमी होना तो दूर एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में कमी आई है। न्यूनतम पारा गिरकर 24 डिग्री पर रुक गया है। सुबह के समय आर्द्रता 66 प्रतिशत रही जो घटकर 43 प्रतिशत तक पहुंच गई। हवाओं की गति चार किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
उमस ने किया बेचैन
रात का पारा गिरने से भले ही हल्की राहत मिली हो लेकिन हवा में नमी का स्तर 66 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। कूलर-पंखे भी इस उमस के आगे बेअसर साबित हुए।