{"_id":"572106974f1c1b522ba916b5","slug":"sun-buoy-the-eye-the-suffering-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज ने तरेरी आंख, लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज ने तरेरी आंख, लोग हुए बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचाव
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। मौसम की बेरहमी कम नहीं हो रही है। तापमान हर रोज बढ़ रहा है। मंगलवार को 40 डिग्री से बढ़कर बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूरज के आंख तरेरने से सुबह नौ बजे से ही मौसम का मिजाज गर्म हो गया। ऐसा लगा, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। मुख्य बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मजबूरी में घर से बाहर निकलने वाले तौलिया या गमछे से चेहरा व सिर ढककर ही निकले। महिलाएं बच्चों को आंचल से ढककर धूप से बचाव करती दिखी।
विज्ञापन
सप्ताह भर से मौसम का तेवर ज्यादा गर्म है। सोमवार से तापमान हर दिन एक डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से समूचा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हाल यह है कि दोपहर में लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकल रहे हैं। यही नहीं घर से निकलते समय चेहरा व सिर तौलिया या गमछे से ढकना नहीं भूलते। दुकानदारों की माने तो दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। इन दिनों शाम छह बजे के बाद ही दुकानदारी जोर पकड़ती है। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र के मुताबिक फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन