फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Summons response from food safety officer, warning to market secretary

Hardoi News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जवाब-तलब, मंडी सचिव को चेतावनी

Tue, 01 Oct 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Summons response from food safety officer, warning to market secretary
हरदोई। सांडी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खाद्य सामग्री की सैंपलिंग में देरी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जवाब-तलब किया गया है। बैठक में गैरहाजिरी पर मंडी समिति सचिव को चेतावनी दी गई है। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर समय से प्रगति को फीड किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सीएम डैशबोर्ड, उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक की डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने अध्यक्षता की। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कहा कि विभागीय योजनाओं की प्रगति विभागीय पोर्टल पर समय से फीड कराएं। शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। डी व ई श्रेणी आने पर अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री की सैंपलिंग में देरी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदनों का अधिकारी समय से निस्तारण करें। बैठकों में एनएचएआई के प्रतिनिधि को भी बुलाया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शाहाबाद के स्थान पर लिपिक की उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में गैरहाजिरी पर मंडी सचिव को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, सीवीओ डॉ. एके सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed