फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Summon records and reports in three days on audit objections of Gram Panchayats

Hardoi News: ग्राम पंचायतों की ऑडिट आपत्ति पर तीन दिन में अभिलेख और रिपोर्ट तलब

Sun, 06 Jul 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Summon records and reports in three days on audit objections of Gram Panchayats
हरदोई। गांवों में कराए जाने वाले काम और खरीदारी आदि भुगतान में ऑडिट में गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

साल 2023-24 में किए गए ऑडिट में मिली गड़बड़ी पर लेखा परीक्षा विभाग ने आपत्तियों के निराकरण के लिए 13 ग्राम पंचायतों से परिपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने तीन दिन में अभिलेख और परिपालन रिपोर्ट एडीओ पंचायत के माध्यम से तलब की है।
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने पत्र में कहा कि ऑडिट में खर्च किए रुपये का हिसाब-किताब नहीं मिला है। अभिलेख न मिलने से वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। लेखा परीक्षा अधिकारी की ओर से आपत्तियों के निराकरण के लिए पंचायतों से परिपालन रिपोर्ट मांगी जाती है। डीपीआरओ ने संबंधित एडीओ पंचायत से संस्तुति सहित रिपोर्ट और अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन


-------
इन ग्राम पंचायतों से मांगे गए अभिलेख
सहकारी समितियां और पंचायत लेखा परीक्षा विभाग के जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने पत्र भेजकर ऑडिट आपत्तियों के निराकरण की रिपोर्ट मांगी है। इसमें विकास खंड बिलग्राम की हसनापुर, जरौली शेरपुर, भरावन की कटियार व महीठा, पिहानी की अंदाइब्राहिमपुर व रसूलपुर, संडीला की ककराली व गदौरा, कोथावां की भैनगांव, रायपुर जरौआ व झरोइया, सांडी की बैठापुर और भरखनी की ज्यूरा ग्राम पंचायत के अभिलेख तलब किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तय की जाएगी जवाबदेही
ग्राम पंचायतों की ऑडिट परिपालन आख्या और अभिलेखों को बिलग्राम, भरावन, पिहानी, संडीला, कोथावां, सांडी और भरखनी के सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से तलब किए गए हैं। तीन दिन के अंदर अभिलेख और परिपालन आख्या संस्तुति प्राप्त न कराने वाले एडीओ और संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव की जवाबदेही तय की जाएगी। -विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed