{"_id":"579e3f814f1c1bdc762b8e06","slug":"suketa-brook-accountant-suspended-for-not-providing-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखेता नाले की सूचना न देने पर लेखपाल निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखेता नाले की सूचना न देने पर लेखपाल निलंबित
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। सुखेता नाला पर बनी पुलिया पर पानी तीन फीट ऊपर बहने से आधा दर्जन गांव के लोगों का संपर्क कस्बे से टूट गया है। इसकी सूचना न देने पर एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मलवा अखेवलपुर से पूर्व सुखेता नाला बहता है। इससे बाढ़ आने के संकेत मिल जाते हैं। इसको पार करने के लिए जिला पंचायत से बनाई गई पुलिया नीची होने से डूब जाती है। जिससे लोगों को निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पुलिया से लोग साइकिल व पैदल अंदाजा लगा कर निकलते हैं। यहां पर राजस्व विभाग ने नाव की व्यवस्था नहीं की है। शनिवार को स्कूल में बच्चे नहीं पहुंचे सके। रविवार को भी आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन
एसडीएम पीपी तिवारी ने सुखेता नाला का स्थलीय भ्रमण किया। उन्होंने प्रभावित गांव वालों की समस्याओं को देखते हुए नाव की व्यवस्था कराई साथ ही सही स्थित की जानकारी न देने पर लेखपाल शंभू शरण के निलंबन के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बाढ़ प्रभावित लेखपालों को चेतावनी दी है कि बाढ़ के मामले में किसी प्रकार की निष्क्रियता पर तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने सुखेता नाला बढ़ने से तिलमाई, मालवा अखेवलपुर गांव पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं।