फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student riding a bike died in an accident

हरदोई: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 08 Feb 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 08 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Student riding a bike died in an accident
हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन

- संडीला से डीजल लेकर लौट रहा था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के संडीला हरदोई मार्ग स्थित ग्राम कुरना मोड़ के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंटर के छात्र की मौत हो गई।
ग्राम सराय मारूफपुर निवासी रामजी (18) बुधवार दोपहर संडीला डीजल लेने बाइक से गया था। वहां से वापस आते समय संडीला हरदोई रोड स्थित कुरना गेट के सामने अज्ञात वाहन की उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग व पुलिस उसे लेकर संडीला सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक इंटर का छात्र था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed