फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stuck in the van, dragged for ten meters, hit her head against a tree, student dies

Hardoi News: वैन में फंसकर दस मीटर घिसटा, पेड़ से सिर टकराया, छात्रा की मौत

Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Stuck in the van, dragged for ten meters, hit her head against a tree, student dies
फोटो-13- नेहा। स्रोतः परिजन
विज्ञापन


फोटो-14-घटनास्थल पर बिलखते परिजन और मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद
- अलग अलग साइकिल से जा रहीं सहेलियों को तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर-

- मिश्राखेड़ा माधवनगर मार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई (भरावन)। मिश्राखेड़ा माधवनगर मार्ग पर अपनी साइकिल से जा रहीं दो सहेलियों को वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरीं दोनों सहेलियों में एक वैन में फंस गई। लगभग दस मीटर घिसटने के बाद उसका सिर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर फट गया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सहेली को भी गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर मौके से भाग निकला। अतरौली थाना क्षेत्र के कोईली निवासीी अनिल कुमार की पुत्री नेहा (14) मटेहना के विशालादेवी इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा थी। गांव के ही जगन्ना की पुत्री शालिनी (14) भी उक्त स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है।
विज्ञापन

नेहा और शालिनी आपस में करीबी सहेलियां हैं। बृहस्पतिवार की सुबह नेहा और शालिनी अपनी अपनी साइकिल से विद्यालय जा रही थीं। माधवनगर चौराहा के पास तेज रफ्तार वैन ने दोनों छात्राओं को टक्कर मारदी। इनमें से नेहा वैन में फंसकर दस मीटर तक घिसटती चली गई और सड़क किनारे पेड़ से उसका सिर जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर फट जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल शालिनी को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि वैन पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतका के पिता से तहरीर लेकर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

इनसेट

नई कार की रफ्तार नेहा के लिए बन गई जानलेवा

पुलिस काे पड़ताल के दौरान पता चला है कि वैन कटिघरा निवासी शिव नारायण की है। बीती सात फरवरी को ही यह वैन खरीदी गई है। अभी वैन का स्थाई पंजीकरण तक नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार में वैन चलाने के कारण घटना हुई है। चालक की तलाश की जा रही है। वैन मालिक से भी चालक के बारे में पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed