फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Strict action should be taken against Pakistan: VHP

पाकिस्तान के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : विहिप

Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against Pakistan: VHP
फोटो-28- अटल चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन

- आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर फूंका पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। बीते मंगलवार को पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने आक्रोश जताया। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान और उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला भी फूंका। विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष मोहित मिश्रा के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ता अटल चौक पहुंचे। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। मोहित मिश्रा ने कहा कि पहलगाम में जानबूझकर हिंदू पर्यटकों काे निशाना बनाया गया। इससे लगता है कि 90 के दशक के आतंकवाद की वापसी का दुस्साहस किया जा रहा है।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक रिषभ अग्निहोत्री ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है बल्कि पाकिस्तान का भारत के खिलाफ खुले युद्ध का एलान है। इसका जवाब भी सख्ती से देना चाहिए। पुतला दहन के दौरान राघवेंद्र, सौरभ, नागेेंद्र, अक्षतानंद, सचिन राठौर आदि मौजूद रहे। बिलग्राम में भाजपा, बजरंगदल, विद्यार्थी परिषद आदि ने आतंकवााद औरर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। संडीला में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश यात्रा निकाली। यहां राम गोपाल, प्रेम बाबा, तीर्थराज सिंह, डॉ. राहुल, अजय द्विवेदी, शेखर पांडेय, डॉ. विभा सिंह, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
फोटो-67- कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी। स्रोतः स्वयं
कांग्रेसी बोले : न पुलवामा हमले का सच सामने आया, न पहलगाम हमले का आएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला। आंबेडकर पार्क से तिकुनिया गांधी पार्क तक कैंडिल मार्च के दौरान पहलगाम हमले में मृत लोगों की आत्मा की शांती की कामना की गई। जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि पुलवामा हमले का सच अब तक सामने नहीं आया है। बीजेपी के सत्ता में रहते पहलगाम का सच भी कभी सामने नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने सवाल उठाए कि आखिर सीमापार से आतंकवादी कैसे आए। कैंडिल मार्च के दौरान अमलेंद्र त्रिपाठी, आफताब हैदर, डॉ. राजीव सिंह लोध, अजय सिंह, राजेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed