{"_id":"609ea3b48ebc3ef6413b1877","slug":"stolen-hardoi-news-cash-and-jwelery-from-home-by-planting-cash-box-hardoi-news-knp628294694","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर घर से नगदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर घर से नगदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
हरपालपुर। चोरों ने गुरुवार रात अरवल के बेड़ीजोर गांव में एक घर में नकब लगा कर 50 हजार रुपये की नगदी समेत लगभग साढ़े चार लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
बेड़ीजोर गांव निवासी जागेश्वर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार रात वह खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। घर में तीन बेटे व उनकी पत्नियां मौजूद थीं।
ये सभी लोग रात में आंगन व छत पर सोए थे। देर रात मकान के पीछे की दीवार में चोरों ने नकब लगा दी। नकब लगाने के बाद अंदर घुसे चोरों ने तीनों बहुओं के कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उनमें रखी 50 हजार रुपये नगद व लगभग साढ़े चार लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। सुबह बेटे व बहुओं ने कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा व दीवार में नकब कटी मिली।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। एसओ अरवल ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान है, तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।