फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sticks were used in a dispute over shuttering, six injured

Hardoi News: शटरिंग के विवाद में चले लाठी डंडे, छह घायल

Fri, 20 Dec 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 20 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sticks were used in a dispute over shuttering, six injured
- पाली थाना क्षेत्र के भरखनी गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। शटरिंग देने के विवाद में दो कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद लाठी-डंडे चले। घटना में दोनाें पक्षों के छह लोग घायल हो गए। एक घायल काे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
भरखनी गांव निवासी सुरेंद्र नाथ दीक्षित कोटेदार हैं। साथ ही भवन निर्माण सामग्री कारोबार भी करते हैं। पास में ही परिवार के ही पवन दीक्षित का भी शटरिंगका व्यापार है। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे मुड़रामऊ निवासी एक शख्स भरखनी आया और उसने सुरेंद्र नाथ के घर का पता पूछा। जिस व्यक्ति ने सुरेंद्र का घर बताया था उससे पवन के बेटे ने गाली गलौज कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि दिन में लगभग 11 बजे पवन एक गांव से अपने आठ दस रिश्तेदारों को बुला लाया और सुरेंद्र पर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष से भी मारपीट हुई। सुरेंद्रनाथ, उनके भाई सुधीर, छोटे भाई अशोक की पत्नी रेखा, भतीजा अभिषेक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से पवन और उसके बेटे हर्षित को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को पीएचसी भेजा गया। यहां से सुधीर को रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे ने बताया कि कम किराए पर शटरिंग देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed