फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stay away from dirt or illness will force

गंदगी से रहो दूर वरना बीमारी कर देगी मजबूर

Thu, 19 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 19 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stay away from dirt or illness will force

गंदगी को अपने पास से दूर भगाने को यदि आप खुद सजग

विज्ञापन
नहीं होगे तो वह दिन दूर नहीं जब गंदगी से पनपने वाली बीमारियां आपको घेर लेगी और जिससे आजाद होना आपके वश में नहीं रह जाएगा।

डा. हरिशंकर मिश्र महाविद्यालय मलिहामऊ में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को प्रार्थना व व्यायाम के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा गांव का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सफाई, चिकित्सा, नशा मुक्ति, बेरोजगारी, छुआछूत की जानकारी एवं उनसे होने वाले लाभ या हानि की जानकारी दी।

उन्होंने गांव को बुजुर्गों से अपील की कि परिवार के बेटा हो या बेटी उनकी शिक्षा को लेकर वह अपने बेटों व बहुओं को जागरूक करें, ताकि गांव के बाद शहर और शहर के बाद जिला, प्रदेश और फिर अपना देश पूरा का पूरा शिक्षित हो सके। प्रोग्राम आफीसर नफीस अहमद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांव का भ्रमण किया।

इस दौरान प्रोग्राम आफीसर ने भी ग्रामीणों व उनके बच्चों के हितोपयोगी जानकारी दी और समस्याओं को जाना। उन्होंने बताया कि शिक्षा, साफ सफाई एवं स्वास्थ्य के प्रति यदि ग्रामीण सजग रहना सीख गए तो उन्हें निश्चित तौर पर एक बेहतर कल मिलेगा।

जिसको ग्रामीण स्वयं बनाएंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बौद्धिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डा. पीएल अवस्थी समेत एनएसएस की छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed