फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Statue of Lord Ram stolen from Thakurdwara temple

अंर्धरा के ठाकुरद्वारा मंदिर से भगवान राम की मूर्ति चोरी

Sun, 01 Dec 2019 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Statue of Lord Ram stolen from Thakurdwara temple
फोटो-27- मंदिर में स्थापित लक्ष्मण और सीता की मूर्ति के बीच से गायब भगवान राम की मूर्ति। संवाद न्यू? - फोटो : HARDOI
सुरसा थाना क्षेत्र के अंधर्रा गांव में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से शनिवार रात काले पत्थर से बनीं भगवान श्रीरामचंद्र की मूर्ति चोरी हो गई। घटना का पता रविवार सुबह तब चला जब पुजारी मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। अंधर्रा गांव में ठाकुरद्वारा मंदिर है। इस मंदिर में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति स्थापित थीं। गांव निवासी राजीव रतन सिंह के मुताबिक मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है और लगभग इतनी ही पुरानी मूर्तियां भी यहां हैं। भगवान श्रीराम की मूर्ति काले पत्थर की थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह मंदिर के पुजारी मुनान पूजा के लिए गए तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। मंदिर के अंदर पहुंचने पर लक्ष्मण और सीता की मूर्ति तो मिली, लेकिन भगवान राम की मूर्ति मौके से गायब थी। ग्रामीणों की तरफ से इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर सुरसा थाने में दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मूर्ति चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed